BIG BREAKING: MP 30 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने की कार्यवाई

 

BIG BREAKING: MP  30 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने की कार्यवाई





लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पटवारी को ₹30000 की रिश्वत लेते पकड़ा है।आवेदक लालाराम जाटव पिता भेरू लाल निवासी जयसिंह पुरा ज़िला नीमच ने 15/12/21 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसकी ज़मीन के सीमांकन व पावती बनाने के लिए हल्का पटवारी संतोष चौबे ढाई लाख रुपए रिश्वत माँग रहे है। रिश्वत माँग रिकोर्ड होने पर आज दिनांक 18/12/21 को ट्रैप आयोजित किया गया। लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम द्वारा आरोपी पटवारी को नीमच में आवेदक से 30 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
और नया पुराने