कोरोना काल में स्थगित किए गए विद्युत बिलों की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को दिए गए नोटिस


BIG BREAKING: MP 

कोरोना काल में स्थगित किए गए विद्युत बिलों की वसूली के लिए उपभोक्ताओं को दिए गए नोटिस

वसूली के नोटिस मिलने से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान

मनासा तहसील में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के समस्त वितरण केंद्रों द्वारा कोरोना कॉल अगस्त 2020 में स्थगित की गई बिल की राशि वसूली हेतु उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए है नोटिस मिलने से उपभोक्ता परेशान और हैरान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जब शासन ने उक्त राशि माफ कर दी थी तो फिर यह नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं जबकि कंपनी के अधिकारियों सहित रामपुरा वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री श्री वीके मंडल का कहना है कि अगस्त 2020 में कोरोना कॉल के कारण बिल की राशि स्थगित की गई थी माफ नहीं की गई थी उसी की वसूली हेतु समाधान योजना के तहत आवेदन करने पर उपभोक्ताओं को सर चार्ज में छूट प्रदान की जा रही है इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख थी इस तिथि के बाद अब पात्र लोग भी आवेदन नहीं कर सकेंगे और अगले माह वह राशि बिल में जुड़ कर आ जाएगी

और नया पुराने