बदमाशों ने तोड़ा सील वाला ताला, सक्रिय पड़ोसी ने दी सूचना, तो केंट पुलिस के साथ CBN भी पहुंची मौके पर, आखिरकार कौन थे नकाबपोश दो लोग !... मामला तस्कर बाबू सिंधी के बंद पड़े गोदाम का

 

बदमाशों ने तोड़ा सील वाला ताला, सक्रिय पड़ोसी ने दी सूचना, तो केंट पुलिस के साथ CBN भी पहुंची मौके पर, आखिरकार कौन थे नकाबपोश दो लोग !... मामला तस्कर बाबू सिंधी के बंद पड़े गोदाम का, पढ़े खबर

बदमाशों ने तोड़ा सील वाला ताला, सक्रिय पड़ोसी ने दी सूचना, तो केंट पुलिस के साथ CBN भी पहुंची मौके पर, आखिरकार कौन थे नकाबपोश दो लोग !... मामला तस्कर बाबू सिंधी के बंद पड़े गोदाम का, पढ़े खबर


नीमच। बमदमाशों ने कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के गोदाम का ताला चटकाया, और गोदाम में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सक्रिय पड़ोसी को आवाज आई, तो उसमे तुंरत खाकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही केंट पुलिस के साथ सीबीएन टीम भी मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू की। 



मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि बीती बुधवार की देर रात इंडस्ट्रीज ऐरिये में मौजूद बाबू उर्फ जयकुमार सबनानी के गोदाम के मेन गेट पर लगे ताले को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ा, इसी बीच गोदाम के समीप मौजूद पड़ोसी जाग गया, और सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। 




सूचना मिलने पर केंट पुलिस मौके पर पहुंची, और सीबीएन को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और सीबीएन की टीम ने मौके पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया है कि दो नकाबपोश बदमाश गोदाम के बाहर पहुंचे थे, और ताले को तोड़ गोदाम में घुसने का प्रयास किया।



सीएसपी शुक्ल ने यह भी बताया कि चूंकि बीते दिनों गोदाम पर कार्यवाही सीबीएन की टीम द्वारा की गई थी, और उनके द्वारा ही गोदाम को सील किया गया था। ऐसे में गोदाम ने क्या था, और क्या नहीं इसकी जानकारी सीबीएन टीम को ही है, इसी कारण उन्हें आवश्यकता रूप से सूचना दी गई, अब मामले में जांच की जा रही है।





और नया पुराने