PANCHAYAT CHUNAV : OBC आरक्षण पर MP सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, विधानसभा में हुआ हंगामा, तो प्रश्नकाल के बाद कार्यवाही करना पड़ी स्थगित !... पढ़े खबर
OBC आरक्षण पर MP सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, विधानसभा में हुआ हंगामा, तो प्रश्नकाल के बाद कार्यवाही करना पड़ी स्थगित
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सरकार चुनाव के सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, इसमें जल्द सुनवाई की कोशिश की जा रही है। मुद्दे पर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। जिसको लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, तो सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद स्थगित करना पड़ी।
वहीं दूसरी और राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के तहत ओबीसी को छोड़कर 323082 पदों के लिए भरे गए नामांकनों में से नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख तक 2 लाख 15035 लोगों ने नॉमिनेशन किया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी खत्म किए जाने के फैसले की तारीख के पहले तक ओबीसी आरक्षित पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन भी शामिल हैं।
शिवराज सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में बताया है कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर बुधवार को सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। अदालत में मामले की जल्द सुनवाई की कोशिशें की जा रही हैं। ओबीसी, एस.सी, एस.टी, एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि मंच ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी तरफ से एसएलपी याचिका दायर कर हस्तक्षेप करते हुए इंटरविनिंग आवेदन कर रीकॉल पेटिशन फाइल की गई है।
गौरतलब है कि राज्य निर्वावचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत ओबीसी आरक्षित पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए प्रक्रिया जारी रखी गई, एमपी में पंचायत के 3 लाख 92 हजार 921 पद हैं, लेकिन इनमें से 69 हजार 839 ओबीसी पदों पर फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नामांकन दाखिल करने पर रोक लगा दी थी। इन पदों को छोड़कर 3 लाख 23 हजार 082 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। जिसमें आज नामांकन पत्र की वापसी का आखिरी दिन है। इन पदों को लेकर भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को यह फैसला किया जा चुका है कि उनकी मतगणना एकसाथ होगी, और नतीजे भी सभी के एकसाथ घोषित किए जाएंगे। इसमें निर्विरोध निर्वाचित पदों के निर्वाचन की घोषणा सब नतीजों के साथ ही किए जाने का फैसला किया गया है।
इन पदों पर नाम वापसी आज-
जानकारी में सामने आया है कि आज पदों पर नाम वापसी भी होगी। जिसमे जिला पंचायत- 704, जनपद पंचायत- 5454, सरपंच- 18523, पंच- 298401 और कुल पद- 323082 है।