ELECTION BREAKING : पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, OBC आरक्षण के बिना नहीं होंगे चुनाव, विधानसभा में संकल्प पारित, पढ़े ये खबर
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, OBC आरक्षण के बिना नहीं होंगे चुनाव, विधानसभा में संकल्प पारित, पढ़े ये खबर
एमपी में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी आ रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प पेश किया है कि बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत के चुनाव ना हो। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसका समर्थन किया। सीएम शिवराज ने विधानसभा में संकल्प पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सदन संकल्प लेता है कि बिना अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के पंचायत चुनाव ना कराए जाएं, OBC आरक्षण में विधानसभा में अशासकीय संकल्प लाया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
इसके साथ ही जल्दी सुनवाई की अपील भी सुप्रीम कोर्ट से की जा रही है। विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ, और बार-बार हंगामा करने लगा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही पहले 10 मिनट, फिर 10 मिनट और फिर एक बार स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशासकीय संकल्प पेश कर दिया।
इस सम्बन्ध में जब हिन्दी खबरवाला ने मनासा विधायक माधव मारु से चर्चा की, तो उन्होंने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से अशासकीय संकल्प पारित किया गया। जिसमे पंचायत चुनाव बिना OBC आरक्षण के नहीं होंगे, और ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होना ठीक भी है। अब आगामी समय में आगे की कार्यवाही की जाएगी।