जिला पंचायत चुनाव, एक ही वार्ड से कांग्रेस के दो दावेदार, पहले मधु बंसल, तो अब संध्या बाहेती मैदान में, अब है असमंजस्य की स्थिति, या माजरा कुछ और !... पढ़े इस खबर में

 

BIG BREAKING : जिला पंचायत चुनाव, एक ही वार्ड से कांग्रेस के दो दावेदार, पहले मधु बंसल, तो अब संध्या बाहेती मैदान में, अब है असमंजस्य की स्थिति, या माजरा कुछ और !... पढ़े इस खबर में

जिला पंचायत चुनाव, एक ही वार्ड से कांग्रेस के दो दावेदार, पहले मधु बंसल, तो अब संध्या बाहेती मैदान में, अब है असमंजस्य की स्थिति, या माजरा कुछ और !... पढ़े इस खबर में



नीमच। जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी को लेकर जिले के अलग-अलग वार्डो से एक के बाद एक उम्मीदवार सामने आ रहे है, इन उम्मीदवारों के बीच बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी नीमच जिले के चार अलग-अलग वार्डो में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, और सूची जारी की, लेकिन गुरूवार की सुबह इन चारों वार्डो में से एक वार्ड में पैच फंसता नजर आ रहा है, यहां एक ही वार्ड से एक ही पार्टी के दो दावेदार सामने आ गए है। जिससे बाद असमन्जय की स्थिति मानी जा रही है। 



दरसअल, यह वाक्या नीमच जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक- 06 का बताया जा रहा है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची में वार्ड क्रमांक- 6 से दावेदारी करने वाली उम्मीदवार का नाम मधु बंसल सामने आया था, और गुरूवार की सुबह इसी वार्ड से दावेदारी करने वाला नाम संध्या तरूण बाहेती का भी सामने आया गया। जानकारी में सामने आया है कि संध्या तरूण बाहेती को ब्लॉक कांग्रेस ने अपने स्तर पर उम्मीदवार घोषित किया है। 



तो क्या अब यह माना जा सकता है कि वार्ड क्रमांक- 06 से एक ही पार्टी के दो उम्मीदवार दावेदारी करेंगे, या फिर यह माना जाए कि जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस दोनों अलग-अलग गुट हो रहे है। मामले को लेकर दावेदारी करने वाले दोनों उम्मीदवारों और जिला कांग्रेस अध्यक्ष से भी चर्चा की गई।

इनका कहना- 

मेरे कहने पर नहीं, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर वार्ड- 6 से मुझे दावेदारी करने का मौका मिला है। वर्तमान में मैं ही उम्मीदवार हूं- मधु बंसल 

400 कांग्रेस कार्यकर्ता थे, सभी वरिष्ठ नेता थे, मंडलम और सेक्टर कांग्रेस कमेटी ने अनुशंसा की, और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं की बात को रखते हुए संध्या  तरूण बाहेती को अधिकृत प्रत्याक्षी घोषित किया है।- तरूण बाहेती  

वार्ड- 6 से उम्मीदवार में कोई असमंजस्य की स्थिति नहीं है। पद्रेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जो प्रक्रिया निर्धारित है। उस प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रेमचंद्र गुड्डू की उपस्थिति में समन्वय समिति ने मधु बंसल को अधिकृत किया है।- अजीत कांठेड़, अध्यक्ष जिला कांग्रेस 

और नया पुराने