WEATHER ALART : MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिसंबर माह के आखरी सप्ताह में बारिश की संभावना, इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार !...
एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों के शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।वही 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के चलते 27 दिसंबर सोमवार से मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार है। 27 व 28 दिसंबर को मावठ की बारिश हो सकती है, और नमी बढ़ने से कोहरा छाएगा।