RASHIFAL: मेष-कर्क का दिन रहेगा शुभ, कुम्भ को कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई जिम्मेदारी, सिंह को होगा मानसिक तनाव, तो वृषभ सहित इन पर होगी मां लक्ष्मी मेहरबान!...
मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी काम को लेकर मन में उलझन रह सकती हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
वृष- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
| LAL BAGH ROAD RAMPURA |
मिथुन- धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। मन अशान्त रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें।
कर्क- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। भवन का सम्पत्ति का6 विस्तार हो सकता है।
सिंह- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ के मौके भी मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आय में कमी आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग बन रहे हैं। विवादों से दूर रहें।
तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
धनु- सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के योग बन रहे हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। मन परेशान हो सकता है।
मकर- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी।
कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं का वश में रखें।
मीन- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा।