BREAKING NEWS:- नीमच जेल में पदस्थ आरक्षक गिर्राज राजपूत को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

 

नीमच जेल में पदस्थ आरक्षक गिर्राज राजपूत को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।




नीमच। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने की बड़ी कार्रवाही नीमच जेल में पदस्थ आरक्षक गिर्राज राजपूत को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है जानकारी के अनुसार आवेदिका मंगला गुर्जर निवासी नीमच का पति-कमल चौधरी नीमच जेल में बंद है। आवेदिका का पति पटवारी था, जिसे 2015 में लोकायुक्त ने ट्रैप किया था। उक्त पटवारी को 2021 में विशेष न्यायालय नीमच ने सजा सुनाई थी। तभी से मंगला गुर्जर अपने सजायाफ़्ता पति से मिलने जब भी जेल जाती तो गिर्राज गुर्जर उससे रिश्वत की मांग करता। पति से मिलने व जेल में सुविधा देने के लिए रिश्वत की मोटी रकम वसूलता। सुविधा के नाम पर 4500 रूपये महीना व प्रत्येक मिलाई के लिए 300 रूपये सहित अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर भी वसूली करता था। इस संबंध में आवेदिका ने दिनांक 08/03/22 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज कराई थी इस पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 15/03/22 को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम-निरी. बलवीर सिंह यादव आरक्षक गण संजय पटेल , विशाल रेशमिया, उमेश जाटव,सुनील परसाई, श्याम शर्मा व महेंद्र जाटवा ने आरोपी जेल पुलिस आरक्षक गिर्राज राजपूत को नीमच जेल परिसर में अवेदिका से 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मौके पर कार्रवाई जारी है। 

और नया पुराने