BREAKING NEWS:-पर्यटन स्थल की पहचान एवं भारतीय सम्पदा के नाम से विख्यात गांधीसागर बांध की मुख्य नीमच भोपाल को जोडने वाला सड़क मार्ग सडको पर बडे बडे गड्डो से परेशान

BREAKING NEWS:-पर्यटन स्थल की पहचान एवं भारतीय सम्पदा के नाम से विख्यात गांधीसागर बांध की मुख्य नीमच भोपाल को जोडने वाला सड़क मार्ग सडको पर बडे बडे गड्डो से परेशान

पर्यटन स्थल की पहचान एवं भारतीय सम्पदा के नाम से विख्यात गांधीसागर बांध की मुख्य नीमच भोपाल को जोडने वाला सड़क मार्ग जो कि गांधीसागर बांध स्थल से ग्राम प्रेमपुरिया तक सडको पर बडे बडे गड्डो से वाहन चालको को बेहद ही परेशानी का सामना करना पड रहा है ।  गौरतलब है कि इसी सड़क मार्ग पर . बांध एवं पर्यटन का केन्द्र हिंगलाज रिसोर्ट, बोटक्लब तथा चतुर्भुज नाथ मंदिर आता है । गांधीसागर के हनुमानप्रसाद बैरागी, रामचंद्र केवट, राकेश जैन, सत्यनारायण रत्नावत, धर्मागुर्जर , पूरन माटा ने बताया कि यह सडक मार्ग शामगढ़, झालावाड, भवानीमंडी, रामगंजमंडी को जोडता है जिसपर विशेषकर राजस्थान राज्य से लहसुन, सोयाबीन इत्यादि उपज नीमच मंदसौर जैसी सुप्रसिद्ध कृषि उपज मंडी पर प्रतिदिन सैकडों वाहन सहित अन्य यात्रीबसे , छोटे बड़े वाहन आवागमन करते है । मगर अनेक जगहों पर सड़क की दुर्दशा से शायद संबधित विभाग अनभिज्ञ है यही नही गांधीसागर अंचल की कई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो रही है । क्षेत्रवासियो ने क्षेत्रीय विधायक श्री देवीलाल धाकड़ से मांग की है कि इस सडक मार्ग एवं इस पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण पर विशेष ध्यानार्कषण करें। ताकि वाहन चालको को हो रही असुविधा से निजात मिल सके।

और नया पुराने