BREAKING NEWS:- गांधी सागर श्री सचिन मतकर को बांध के नीचे नदी के किनारे कुछ हलचल सी दिखाई दी ! पड़े ये खबर

BREAKING NEWS:-श्री सचिन मतकर को बांध के नीचे नदी के किनारे कुछ हलचल सी दिखाई दी !

गांधी सागर अभ्यारण में भ्रमण करते हुए श्री सचिन मतकर को बांध के नीचे नदी के किनारे कुछ हलचल सी दिखाई दी . इससे पहले कि सचिन अपना कैमरा संभाल पाते हलचल कर रहे वन्य प्राणीयो ने सचिन और उनके साथियों को देख लिया और शरमाकर दूर चले गए . सचिन ने अपने कैमरे के टेली लेंस की मदद से देखा तो पाया कि यह तो उद्बिलाओ का समूह था जो मछलियां मुंह में दबाए हुए था . दूरी ज्यादा थी और चित्र लेना संभव नहीं था सो सचिन और उनके साथी पक्षी दर्शन हेतु चले गए . जब पक्षी दर्शन करके लौट रहे थे तो कौतूहलवश पुन : रुक कर उद्बिलाओ को देखने की कोशिश की और फिर क्या था एक नहीं दो नहीं पूरा ऊदबिलाव समूह ही चट्टानों पर आराम फरमाता मिल गया .वे बारी-बारी से एक-एक करके कैमरे के सामने आ रहे थे . अलग-अलग तरह की आवाजें निकालते हुए उद्बिलाव ऐसे लग रहे थे जैसे कि वह बात कर अपने साथियों को कुछ बताना चाह रहे हो .जितना कौतूहल हमें उद्बिलाव देखने का था शायद उतना कौतूहल उन्हें हमें देखने का नहीं था ! तो थोड़ी देर बाद वह सब चट्टानों के दूसरी ओर चले गए और एक दूसरे से , लेट कर आराम करने लगे .

और नया पुराने