COLLEGE:-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम खेतपालिया में 17 से 23 मार्च सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जाकिर हुसैन बोहरा द्वारा मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अनुशासित जीवन शैली समय प्रबंधन पर कार्य करने और सीखने पर उद्बोधन दिया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आशीष कुमार सोनी ने बताया की रामपुरा महाविद्यालय के सात दिवसीय स्वास्थ्य स्वच्छता और साक्षरता अभियान के उद्देश्य से ग्राम खेतपालिया तहसील रामपुरा में लगाया गया है । रामपुरा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी साक्षरता मिशन, सरकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी,पर्यावरण जनचेतना, स्वास्थ्य,सुरक्षा स्वच्छता के उद्देश्य से कार्य कर ग्रामीण जनों को संदेश देंगे । बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रामपुरा महाविद्यालय के श्री महेश चांदना थे । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी को उद्देश्य के साथ जीवन जीना सिखाती है । विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से देश और समाज सेवा के लिए प्रेरित होते हैं । शिविर के शुभारंभ अवसर पर श्री गिरधारी लाल धनगर,राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व विद्यार्थी सोमेश श्रीवास्तव, उज्जवल चौधरी, रामबाबू राठौर ने भी उत्साह के साथ सम्मिलित होकर विद्यार्थी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ.मुक्ता दुबे द्वारा किया गया।
