COLLEGE:- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर हेतु बैठक का आयोजन
रामपुरा ।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा 17 से 23 मार्च ग्राम खेतपालिया तहसील रामपुरा में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है । प्राचार्य प्रो.जाकिर हुसैन बोहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशीष कुमार सोनी ने सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रस्तावित कार्यों जैसे जनस्वास्थ्य,स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता, सरकारी हितग्राही योजनाओं की जानकारी , रक्त परीक्षण पर्यावरण ,साक्षरता अभियान आदि की जानकारी दी । बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डॉ.प्रमोद पाटीदार श्री कन्हैयालाल वाप्ता ग्राम खेतपालिया से श्री गिरधारी लाल धनगर , प्रो.बलराम सोनी डॉ.डी.एस. फिरोजिया, श्री महेश चांदना,प्रो. मठुआ अहिरवार, डॉ. मुक्ता दुबे उपस्थित थे।