BREAKING NEWS:- ये शख्स और कोई नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष तलवार हवा में लहराते हुए नृत्य कर रहे हैं...! प्रतिबंधात्मक धारा 144 में तलवार लहराता पड़े ये खबर !!!
नीमच। प्रशासन ने सम्पूर्ण जिले में एतिहातन धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। जिसके तहत जिले में कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं। जैसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ भाषण, उत्तेजनापूर्वक नारेबाजी तथा अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन जैसे अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ऐसे में एक वीडियो तेजी से व्हाट्सएप के माध्यम से फैल रहा हैं। वीडियो में एक शख्स हाथ में तलवार लिए अपने साथी व्यक्ति के कंधों पर बैठकर प्रतिबंधात्मक तलवार हवा में लहराते दिखाई दे रहा हैं। यह शख्स कोई और नहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। अनुशासित पार्टी में जिलाध्यक्ष की ये अनुशासनहीनता शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह वीडियो हाल ही में किसी धार्मिक जुलूस का बताया जा रहा है जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डीजे की थाप पर तलवार लहराते साफ दिखाई दे रहे हैं। यह विडियो सबको हैरान कर देने वाला है। फिलहाल तो जिले में धारा 144 लागू है। अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित हैं, आर्म्स का प्रदर्शन करना या लेकर घूमना दण्डनीय अपराध हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार जुलूस में खुलेआम तलवार का प्रदर्शन कर रहे हैं, तलवार हवा में लहराते हुए नृत्य कर रहे हैं। वो भी डीगचीग-डीगचीग डीजे पर, हालांकि इसे सत्ता का गुरुर कह सकते है, क्योंकि लंबे अर्से बाद पाटीदार जी की पार्टी में वापसी हुई। वापसी के साथ ही पार्टी का दारोमदार पाटीदार जी के कंधों पर हैं। इस समय में पाटीदार जी के इस वीडियो से कई प्रकार की सुगबुगाहटें जारी हैं।
नीमच दर्शन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शस्त्र रक्षा का प्रतीक हैं-
अभी हिन्दू त्यौहार हैं, हाल ही में रामनवमी, हनुमान जयंती निकली हैं। प्रत्येक हिन्दू देवी-देवता अपनी रक्षा के लिए अस्त्र-शस्त्र रखते थे। शस्त्र रक्षा का प्रतीक हैं। हम तो हमारे आराध्यों के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।
पवन पाटीदार, जिलाध्यक्ष भाजपा।
