DAILLY RASHIFAL:- धनु नहीं बरतें ढील, कुंभ का शुभ समय, तुला-वृश्चिक दुर्घटना से बचें मीन आज इन मामलों में ना करें जल्दबाजी

DAILLY RASHIFAL:- धनु नहीं बरतें ढील, कुंभ का शुभ समय, तुला-वृश्चिक दुर्घटना से बचें मीन आज इन मामलों में ना करें जल्दबाजी

मेष- अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।  माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। 

वृष- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। 

मिथुन- संयत रहें। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

कर्क- मन शान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। 


सिंह- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। आय यथावत रहेगी, परन्तु धनार्जन के अवसर मिलते रहेंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवादों का हल निकलने से राहत मि‍लेगी। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें।


तुला- वाणी में मधुरता रहेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है।

वृश्चिक- मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।  खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को कष्ट होगा।


धनु- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। 

मकर- मन शान्त रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें।  लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकता है।


कुंभ- माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।  परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। आय में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धि‍क कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।

और नया पुराने