BREAKING NEWS:-चपलाना में अज्ञात कारणों के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही खेत पर जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या पड़े ये खबर !!

BREAKING NEWS:-चपलाना में अज्ञात कारणों के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही खेत पर जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या पड़े ये खबर !!

मनासा तहसील के थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चपलाना में करीब 42 वर्षीय व्यक्ति मोहन सिंह पिता मानसिंह राजपूत ने अपने ही खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली , शुक्रवार को सुबह जब परिजन खेत पर पहुचे तो संतरे के बगीचे के बीच मोहन सिंह मृत अवस्था मे पड़े मिले ,घटना की जानकरी मिलते ही गाँव चौकीदार व अन्य लोग मोके पर पहुँचे व सूचना डायल 100 को दी । मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया व मर्ग कायम कर शव को मनासा के शासकीय चिकित्सालय मैं पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जहां पर पोस्टमार्टम कर डॉक्टरो ने शव परिजनों को सौंपा फिलहाल उक्त घटना में  मनासा पुलिस आत्महत्या के मामले में परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है

और नया पुराने