BREAKING NEWS:-जेतपुरा फंटे पर सत्संग सुन घर लौट रहा था किराना व्यापारी मौके पर मौत दर्दनाक सडक़ पर जो हूवा हादसा,, पीछे से काल बनकर आया ट्रेलर, मारी जोरदार टक्कर
हादसा गुरुवार सुबह 10:15 बजे सर्किट हाउस के पास जेपुरा फंटे पर हुआ। हादसे में किराना व्यापारी किशन लवाणी की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। नई आबादी थाना के उनि. सुभाष यादव ने बताया कि 62 वर्षीय किशनचंद पिता कीमतमल लवाणी निवासी चक्रवती कॉलोनी राधास्वामी सत्संग सुनकर मोपेड एमपी-14 एमवाय-4168 से मंदसौर लौट रहे थे। इसी दौरान सर्किट हाउस के समीप जेपुरा फंटे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बिना नंबर ट्रेलर वाहन ने किशन लवाणी को जोरदार टक्कर मार दी। मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई।व हीं घटना के बाद चालक मौके पर ट्रेलर छोडक़र फरार हो गया। घटना के दौरान सत्संग से अन्य लोग भी उनके साथ अपने वाहनों से आ रहे थे। नई आबादी पुलिस घटना स्थल पहुंची और क्षत-विक्षत हो चुके शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से बिना नंबर का ट्रेलर भी जब्त कर लिया गया है। मृतक किशन लवाणी मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी
