BREAKING NEWS:-मत्स्य महासंघ के सहयोग से यशोधर्मन बोट क्लब पर मछुआरा नौका दौड (नाव रेस )का आयोजन किया गया !!

BREAKING NEWS:-मत्स्य महासंघ के सहयोग से यशोधर्मन बोट क्लब पर मछुआरा नौका दौड (नाव रेस )का आयोजन किया गया !!


गांधी सागर से पुरन माटा की रिर्पोट
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम हिंगलाज रिसोर्ट गांधीसागर के द्वारा मत्स्य महासंघ के सहयोग से यशोधर्मन बोट क्लब पर मछुआरा नौका दौड (नाव रेस )का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह तोमर (उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ), विशेष अतिथी देवीलाल धाकड (विधायक ) थे । कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने कन्या पूजन एवं चम्बल  माता प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मंच पर श्री तोमर, श्री धाकड ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष खंडवा श्याम मोर्य, अजय तिवारी, सरपंच सुश्री कविता मेघवाल का पुष्पहारो से स्वागत  पर्यटन निगम के महाप्रबंधक-जलक्रीड़ा श्री सुहेल कादिर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया ।       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने प्रदेश मे पर्यटन क्षैत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दे रहे है और इसी का परिणाम है कि आज पर्यटन विकास निगम प्रदेश में प्रथम स्थान पर अपना परचम लहरा रहा है, चाहे नर्मदा हो या चम्बल पर्यटन के नाम से अपना शिर्ष स्थान बनाए हुए है । यही नहीं पर्यटन के साथ बिजली शक्ति का प्रतीक बन गया है। प्रदेश के मुखिया पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नित नये आयाम स्थापित कर रहे है । श्री तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विश्व मे भारत के नाम का डंका बजा रहे है पिछले लम्बे समय से रुस युक्रेन युद्ध का समाधान भी विश्वस्तर पर राष्ट्रनायक मोदीजी ही निकाल सकते है ।        विधायक धाकड़ ने अपने उदबोधन में कहा कि भानपुरा क्षेत्र पर्यटन एवं पुरातत्व स्थलो को लेकर एक अपनी अलग ही पहचान बना रहा है । पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसीत करने के लिए हरसंभव प्रयासरत है । गांधीसागर में पर्यटन के नए आयाम स्थापित हो रहे है जो यह क्षेत्र व्यवसायिक दृष्टि के लिए वरदान साबित होगा ।  इस अवसर पर विधायक श्री धाकड ने पर्यटन एवं पुरातत्व स्थल की जानकारी एवं उपयोगिता से अवगत करवाया ।          इसी के साथ अतिथियो ने नौका दोड हेतु हरी झण्डी दिखलाकर नौका दौड प्रारम्भ करवाई जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को क्रमश: 7001, 5001, 300 1 एवं सात्वना पुरस्कार 100 1 रुपये से अतिथियों ने प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् पी के भट्ट ने किया एवं आभार क्षैत्रीय प्रबन्धक (पर्यटन निगम ) एन के स्वर्णकार ने व्यक्त किया ।         इस अवसर पर जितेन्द्र पुरोहित , अनुराग वर्मा (भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ) अशोक खंडेलवाल, सत्यनारायण रत्नावत, पूरन माटा , माधुलाल गुर्जर, खुदीराम विश्वास, सुदर्शन शर्मा सहित बडी संख्या मे आमजन मौजूद थे।

और नया पुराने