BREAKING NEWS:-बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती १४ अप्रैल को गांधीसागर नम्बर आठ पर बाजार चौक मे मनाई गई !!
गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट
भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न श्री बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती १४ अप्रैल को गांधीसागर नम्बर आठ पर बाजार चौक मे मनाई गई । जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ कई गणमान्य नागरिको मे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा राष्ट्र निर्माण उनके योगदान को याद किया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कविता मेघवाल , सत्यनारायण रत्नावत, माधुलाल गुर्जर ,ताराचंद टेलर, मुकेश वशिष्ट, के. के गोस्वामी, राजेन्द्र सोनी, पूरनमाटा, संजय वधवा आदि लोग उपस्थित थे।
