BREAKING NEWS:- शांति समिति की बैठक संपन्न !

BREAKING NEWS:- शांति समिति की बैठक संपन्न !

गांधीसागर से पुरन माटा की रिपोर्ट:-

पुलिस थाना गांधीसागर पर 30 अप्रैल शनिवार को आगामी ईद, अक्षय तृतीया, परशुराम जयन्ती को लेकर शांति समिती की बैठक आयोजित की गई ।जिसमे हिन्दु एवं मुस्लिम सम्पद्राय के कई लोग उपस्थित थे । थानाप्रभारी लाखनसिंह राजपूत ने बैठक में आमजन से अपील की है कि आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे, एकता एवं सौहार्यपूर्वक वातावरण मे मनाए जाए । इस अवसर पर सदर हाजी अब्दुल गफूर, मुबारिक खान, पूर्व सरपंच एवं पूर्व सदर राजेन्द्र जैन, दिनेश अग्रवाल ने भी आगामी त्यौहार शांति प्रिय, कोमी एकता, मिलनसारिता के साथ मनाए जाने की बात की और कहा कि गांधीसागर शांति का टापू है इसका संदेश मंदसौर जिला ही नही वरन् प्रदेश मे भी जाना चाहिए । इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


और नया पुराने