BREAKING NEWS:नही थम रहा है मौत को गले लगाने का सिलसिला मुख्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ गटक लिया युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त पड़े ये खबर !
जहरीला पदार्थ पीकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम दूधलाई के एक युवक महेश पिता प्रभु लाल धनगर उम्र 25 वर्ष ने आज रामपुरा बुरहानी हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ गटक लिया जहरीले पदार्थ का असर तुरंत होकर युवक मूर्छित अवस्था में रोड पर अचेत होकर गिर पड़ा जिसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस थाना रामपुरा को सूचना की थाना रामपुरा की टीम द्वारा उक्त युवक को रामपुरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया वही सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रमोद पाटीदार द्वारा प्राथमिक उपचार कर उक्त युवक की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए उसे नीमच रेफर किया गया जहां जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवक ने अपना दम तोड़ दिया ज्ञात हो कि विगत दो दिवस मैं रामपुरा क्षेत्र में यह दूसरी घटना है रामपुरा थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही है जिससे हर कोई असमंजस की अवस्था में है कि ऐसा क्या हो रहा है की दिन प्रतिदिन आत्महत्या एवं जहरीला पदार्थ खाने की घटनाएं हो रही है
