BREAKING NEWS:-ग्राम आंतरी माता से दो सालों से लापता सपना बरामद, बयान के बाद हुआ बड़ा खुलासा !
नीमच। दिनांक 20.11.2020 को फरियादी शोकिन पिता नानुराम वाल्मीकी (42) नि. ग्राम आंतरीमाता से रिपोर्ट किया कि उनकी बालिका सपना पति कांतीलाल जाति वाल्मीकी (20) बिना बताये कही चली गई है। जिस पर गुम इंसान क्रमांक- 69/20 का कामय कर जांच की गई। जांच के दौरान आज दिनांक 05.04.2022 को ग्राम डोराना से बालिका को बरामद कर लिया। सपना ने पुछताछ पर कथन दिया है कि, उनको पहले वाला पति कांतीलाल पिता भेरुलाल बाल्मीकि शराब पीकर मारपीट करता था, इसलिये वह लखन पिता देवीलाल वाल्मीकि (22) नि. ग्राम डोराना थाना अरनोद के साथ मे चली गई थी। जिससे उसको एक लडका भी है। जिसका नाम पीयुश वाल्मीकी (4) माह है। उक्त महिला को बरामद करने मे सउनि रमेश मोरी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
