BREAKING NEWS:- रामपुरा भी रहा शत-प्रतिशत बंद, दुकानें बंद रख किया पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध !
विभिन्न संगठनों के पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में नीमच जिला बंद के आवाहन पर रामपुरा नगर भी पूर्णता बंद रहा
गौरतलब है कि विगत 14 माह पूर्व मनासा तहसील के ग्राम आतरी माता से लापता हुई नेहा जोशी के मामले में मनासा पुलिस की लापरवाही को लेकर परशुराम, विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक संगठनों ने नीमच जिला बन्द का आव्हान किया है। उसी कड़ी में आज रामपुरा नगर सम्पूर्ण बन्द है। सभी व्यापारियों ने स्वेछा से अपना-अपना कारोबार बन्द रखकर समर्थन दिया है। नगर का छोटा बाजार सब्जी मंडी लालबाग पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड सभी क्षेत्रों में सभी दुकानें पूर्णता बंद रही यहां तक की गली पौधों में भी दुकाने नहीं खुली
इस दौरान नागरिकों व यात्रियों को चाय, नाश्ता सहित अन्य वस्तुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षण संस्थाएं भी बन्द रही। विहिप के बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
