BREAKING NEWS:- खुद पर डाला कैरोसिन, और लगा ली आग, आर्थिक तंगी के चलते युवक ने किया अपने को आग के हवाले, पत्नी ने दौड़कर बचाई जान
सिंगोली आर्थिक तंगी से परेशान होकर आज सुबह एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सद्दाम पिता सत्तार शाह ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर राहुल यादव और हितेश व्यास ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक सब्जी का व्यवसाय करता था जिसमें उसे नुकसान होने लगा। वह कर्ज से परेशान हो गया था। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों से व्यवसाय बंद कर घर ही बैठा था। आर्थिक तंगी से परेशान युवक सद्दाम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और मां कमरे में पहुंची जहां उसे आग में झुलसता देख बुझाने पानी डाला, लेकिन तब तक उसके कपड़े जल चुके थे। तुरंत ही उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि युवक 30 से 35 प्रतिशत तक जल चुका है।
