RAJNITIK :- गांधीसागर सेक्टर आठ पर ६ अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया !

RAJNITIK :- गांधीसागर  सेक्टर आठ पर 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया !

गांधीसागर से पूरन माटा की रिपोर्ट :- 

गांधीसागर  सेक्टर आठ पर ६ अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । पार्टी कार्यकताओ  सुरेन्द्र नायर श्यामलाल पाण्डे संजय वधवा सत्यनारायण रत्नावत नरेन्द्रसिंह खिंची माधुलाल गुर्जर ताराचंद टेलर अमित आरोड़ा ने पण्डित दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर खुशी जाहिर की । इस अवसर पर श्यामलाल पाण्डे ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्व मेंं गठित भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को  "भाजपा स्थापना दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं ।  माधु लाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल मे भाजपा की नींव को मजबूती प्रदान की है साथ ही नगर नगर, गांव गांव मे कार्यकर्ताओ को संगठन के साथ जोडे रखा जिसका नतीजा आज प्रदेश में पार्टी एक सशक्त दल के रूप मे खडी है।

और नया पुराने