COLLEGE:-माननीय मुख्यमंत्री जी के युवा संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से आयोजन !

COLLEGE:-माननीय मुख्यमंत्री जी के युवा संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से आयोजन !

रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के वर्चुअल कक्ष में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के "युवा संवाद" कार्यक्रम का डिजिटल आयोजन किया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभा और क्षमता प्रत्येक विद्यार्थी में होती है और अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानना अति आवश्यक है। परीक्षा के समय विद्यार्थी किसी भी प्रकार का कोई तनाव ना रखें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफल हुए। माननीय मुख्यमंत्री जी के युवा संवाद कार्यक्रम और प्रेरक उद्बोधन का लाभ रामपुरा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने भी प्राप्त किया। युवा संवाद कार्यक्रम में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तिका नई शिक्षा, नई उड़ान और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना की पत्रिका उत्कर्ष का विमोचन भी  माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं  माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव द्वारा किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम के आयोजन  पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जाकिर हुसैन बोहरा,प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बलराम सोनी , स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. पार्थ कंसाना सहित समस्त स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

और नया पुराने