BREAKING NEWS:- श्रीमान् जेएमएफसी महोदय सुश्री अंकिता प्लास द्वारा ग्राम पंचायत नावली में विधिक साक्षरता केम्प का आयोजन किया गया पड़े ये खबर !!
माननीय अपर सत्र न्यायालयधीश महोदय भानपुरा श्री जितेन्द्र पाराशर साहब एवं श्रीमान् जेएमएफसी महोदय सुश्री अंकिता प्लास द्वारा ग्राम पंचायत नावली में विधिक साक्षरता केम्प का आयोजन किया गया । विधिक केम्प में थाना प्रभारी गांधीसागर श्री लाखनसिंह राजपूत, गांधीसागर पुलिस स्टाफ, न्यायालय भानपुरा स्टाफ, ग्राम नावली सरपंच, पंच, ग्राम रक्षा समिति सदस्य व ग्राम नावली के ग्रामीण जन उपस्थित रहे केम्प में माननीय पाराशर सर द्वारा कानूनी जागरूकता एवं आमजन के विधिक अधिकारों के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी साक्षरता, लोक अदालतों का आयोजन, विवाद निपटारें के लिये वैकल्पिक समाधानों को प्रोत्साहन देना, अपराध पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा देने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई । सुश्री अंकिता प्लास जेएमएफसी महोदय भानपुरा द्वारा नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवा व विधिक सलाह प्राप्त करने के संबंध वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र, लीगल सर्विसिस क्लीनिक आनलाईन पोर्टल एवं टोल फ्री नंबर 15100 की विस्तृत जानकारी देकर ग्रामिण जनों को लाभान्वित किया । थाना प्रभारी महोदय श्री लाखनसिंह राजपूत द्वारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे अभियानो के अंतर्गत आपरेशन एहसास, साम्प्रदायिक सौहाद्र , सायबर क्राईम के बचने के संबंध में चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी ना करने , ओटीपी व फ्राड काल के माध्यम से सायबर ठगी से बचने के उपाय बताये । छोटे बच्चों को गुडटच बेडटच की जानकारी दी गई ।
