BREAKING NEWS:- नगर में पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर की कार्यवाही विस्तृत जांच के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है पड़े ये खबर !
मनासा। नगर में पीडीएस चावल की कालाबाजारी की सूचना पर तहसीलदार ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर अनाज दुकान के बाहर से चावल के कट्टे जब्त किए हैं। इन कट्टों को अन्य वाहन में भरकर कहीं भेजा जा रहा था। जांच में ये चावल के कट्अे उचित मूल्य की दुकान से एकत्रित करने की बात सामने आई है। इस पर तहसीलदार ने बंगा पेट्रोल पंप के समीप की अनाज दुकान के बाहर टेम्पों में भरे पीडीएस चावल व वाहन को जब्त किया है। विस्तृत जांच के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है।
