DHARMIK:- 24 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत आज कलश यात्रा से प्रारंभ शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में गायत्री परिवार रामपुरा द्वारा आयोजित !!
रामपुरा - शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में गायत्री परिवार रामपुरा द्वारा आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत आज कलश यात्रा से प्रारंभ हुई, प्रातः 9:00 बजे स्थानीय जागनाथ महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची, जहां पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रसादी वितरित हुई! कलश यात्रा में नारी शक्ति ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेते हुए कलश यात्रा में उत्साह पूर्वक भाग लिया! वही गायत्री परिवार सहित नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे! ज्ञात रहे गायत्री परिवार रामपुरा द्वारा 24 कुंडीय महायज्ञ दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है जिसमें अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन होकर कार्यक्रम का समापन होगा! इस महायज्ञ में हरिद्वार के पुजारी गण एवं क्षेत्र के गायत्री परिवार के सदस्य गण भी सम्मिलित हो रहे हैं!
