BREAKING NEWS:- मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले मे विभागीय फेरबदल कर तबादला सूची जारी की !

 

BREAKING NEWS:- मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले मे विभागीय फेरबदल कर तबादला सूची जारी की !

गांधीसागर से पूरन माटा की रिपोर्ट

मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले मे विभागीय फेरबदल कर तबादला सूची जारी की है, जिसमे थाना गांधीसागर से  आरक्षक वसीम अकरम को थाना सीतामऊ . एवं जुगल किशोर को सुवासरा तबादला किया है। इस अवसर पर पुलिस थाना मे दोनों आरक्षको को विदाई समारोह आयोजित कर पुरापहारो से विदाई दी गई। थाना प्रभारी लाखनसिंह राजपूत ने कहा कि शासकीय सेवा मे तबादला होना एक औपचारिकता प्रक्रिया है । दोनों आरक्षको ने गांधीसागर मे अपनी सराहनीय सेवा दी है जिसमे वसीम अकरम मे एक खिलाडी के रूप मे अपनी विशेष पहचान बनाई है  साथ ही थाना प्रांगण मे व्हालीवाल मैदान बनाने मे सहयोग के साथ क्रिकेट खेल मे भी रुचिकारक पहचान बनाई है। साथ ही जुगल किशोर ने भी इस थाने मे यादगार सेवाएं प्रदान की है ।  इस अवसर पर पुलिस स्टॉफ ने भी दोनों का पुष्पहारों से स्वागत किया है।

और नया पुराने