BREAKING NEWS:-गौ आरोग्य सेवा समिति का अतुलनीय कार्य ट्रेन से बुरी तरह घायल श्वान को दिया जीवनदान, कराया उपचार !
मंदसौर में पशुओं के लिये एम्बुलेंस व सेल्टर होम की व्यवस्था हो-ओम बड़ोदिया मन्दसौर। गौ आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष ओम बड़ोदिया ने बताया कि सोमवार को एक श्वान (कुत्ता) मंदसौर रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। इस दुर्घटना में श्वान बुरी तरह चोटिल हो गया। इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर घनश्याम मीना द्वारा ओम बड़ोदिया को दी गई। श्री बड़ोदिया अपने साथी के साथ स्टेशन पहुंचे। जहां देखा कि दुर्घटना में श्वान की पूछ कट गई तथा एक पैर में गंभीर चोट आई है।
मंदसौर में पशुओं के लिये कोई एम्बुलेंस व्यवस्था नहीं होने पर श्री बड़ोदिया घायल श्वान को ऑटो से पशु चिकित्सालय ले गये। जहां उसका पुरी तरह उपचार करवाया। ऑटो चालक आमीन खान ने मानवता का परिचय दिया तथा 2 घण्टे तक श्वान के उपचार के दौरान उपस्थित रहा तथा निःशुल्क सेवाएं दी। उपचार के पश्चात् श्वान के लिये मंदसौर में कोई सेल्टर होम नहीं होने से उसे रखने की समस्या उत्पन्न हुई। जिस पर श्री बड़ोदिया ने स्टेशन मास्टर से चर्चा की तो उन्होंने स्टेशन परिसर में ही एक स्थान उपलब्ध कराकर वहीं रखने की स्वीकृति प्रदान की। गौ आरोग्य सेवा समिति घायल श्वान की देखभाल कर रही है तथा उम्मीद है कि वह कुछ ही दिनों में पूर्णतः स्वस्थ हो जायेगा तथा जल्द ही सामान्य जीवन व्यतीत करेगा। बड़ोदिया ने प्रशासन से मांग की है कि मंदसौर में इंसानों के लिये तो 14 एम्बुलेंस आ गई लेकिन जानवरों हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं पा रही है जिससे घायल जानवरों को लाने ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई जानवरों को साधन के अभाव में उपचार उपलब्ध नहीं हो पाता है तथा वह मर जाता है। इसलिये जल्द से जल्द जानवरों के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था हो साथ ही नगर में सेल्टर भी बनाया जाए जिससे बीमार पशुओं को वहां रखा जा सके। आपने कहा कि मानव सेवा के साथ ही पशु सेवा करना भी हमारा फर्ज है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है।
ओम बड़ोदिया
मो.नं. 7999778926
