COLLEGE:-शासकीय महाविद्यालय रामपुरा जिला स्तरीय ग्रीनरी अवार्ड से सम्मानित !

COLLEGE:-शासकीय महाविद्यालय रामपुरा जिला स्तरीय ग्रीनरी अवार्ड से सम्मानित !

माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव जी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद उच्च शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अवंतिका विश्वविद्यालय उज्जैन में 30 अप्रैल को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में इस महाविद्यालय को ग्रीनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया यह अवार्ड जिला स्तर पर चयनित महाविद्यालय को उपरोक्त संस्था द्वारा सेटेलाइट एवं टीम निरीक्षण द्वारा चयन करने पर प्रदाय किया गया इस हेतु महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व डॉ बलराम सोनी तथा प्रोफेसर भरत कुमार धनगर द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों साथ ही महाविद्यालय परिसर में आयोजित खेल एनएसएस वृक्षारोपण आदि समस्त जानकारी को पीपीटी के माध्यम से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी के समक्ष प्रोफ़ेसर भरत कुमार धनगर द्वारा प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ यह अवार्ड महाविद्यालय के लिए एक उपलब्धि है महा विद्यालय के समस्त स्टाफ प्रभारी प्राचार्य जेड एच  बोहरा तथा पूर्व प्राचार्य डॉ सारा अत्तारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी

और नया पुराने