BREAKING NEWS :- फारचुनर मे डोडाचुरा की तस्करी हो रही है जो रामपुरा की तरफ से रावतभाटा की तरफ जाएगा वाहन को पलटी खिलाकर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की तरफ फरार हो गया !
गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नर्देशन मे अवैध माफियाओ की धरपकड़ के तहत पुलिस थाना गांधी सागर द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि को ASI जितेन्द्र सिंह चौहान को मुखबीर से सूचना मिली की एक सिल्वर कलर का वाहन टोयटो फारचुनर मे डोडाचुरा की तस्करी हो रही है जो कि रामपुरा की तरफ से रावतभाटा की तरफ जाएगा । जिसका संज्ञान श्रीमान एसडीओपी गरोठ फुलसिंह परस्ते को अवगत करवा कर हमराह फोर्स तरुण मांडरे (६६७ ), जतिन दीक्षित (७०० ), आरक्षक चालक गिरीरीज डांगी ( ७९८ ) ने गांधीसागर नम्बर तीन पर नाकाबंदी की गयी । रात्री लगभग ३:१५ बजे एक सिल्वर कलर का टोयटो फारचुनर आती दिखी जिसे हमराह स्टॉफ ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उस वाहन चालक ने नाकाबंदी में प्रयुक्त स्टाफर को टक्कर मारकर वाहन भगाकर ले गया । एएसआई जितेन्द्रसिंह चौहान एवं हमराह स्टॉफ शासकीय वाहन से पीछा किया । फारचुनर वाहन के चालक ने रावतभाटा रोड पर सगस बाऊजी मंदीर के सामने मोड पर उक्त वाहन को अनियंत्रित कर अपने वाहन को पलटी खिलाकर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की तरफ फरार हो गया । जिसको अंधेरे में टार्च की रोशनी से ढुढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह नही मिला । हमराह फोर्स घटना में लिप्त वाहन ' क्रंमाक RJ 05 - UA 3030 को थाने मे लाकर खडा किया जिसमे ७ कट्टे मे भरा १०९ किलो डोडाचुरा पाया गया । गांधी सागर पुलिस थाना मे अपराध क्रंमाक ४१, धारा ८/१५ NDPS के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना मे लिया गया है।
