BREAKING NEWS :- श्री सत्यनारायण जी पुरोहित ( आचार्य सत्यम ) अधिवक्ता की प्रेस वार्ता सम्प्पन हुई !
रामपुरा । गत दिवस स्थानीय रेस्ट हाउस पर श्री सत्यनारायण जी पुरोहित ( आचार्य सत्यम ) अधिवक्ता की प्रेस वार्ता सम्प्पन हुई । गाय - गंगा - गौरी और वसुंधरा के पर्यावरण संरक्षण हेतु नीमच - मंदसौर जिले जी रामपुरा नगर की इस पहली प्रेस वार्ता में आचार्य जी ने खुलकर बेबाक तरीके से अपनी बातें रखी । उन्होंने कहा कि आज भारत की लगभग सभी नदियां प्रदूषित तथा जहरीली हो चुकी है...आज हमारी भारत की भूमि अपने पर्यावरण स्वरूप से वंचित होकर रेगिस्तान में परिवर्तित हो रही है...जिस गौमाता में हम सभी देवी देवताओं के दर्शन करते हैं वो अकाल मौत का शिकार हो रही है...ओर आज भारत गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन चुका है...आज हम जर्सी , होल्सटीन , ओर आस्ट्रेलियन सुवर के समान प्रजाति वाली बेकार प्रजाति की गाय का दूध और घी खाकर बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं ओर मानव शरीर को बर्बाद कर रहे हैं ....आपने कहा कि हम पर्यावरण को बचाएं उसे सवरक्षित करें .. नीम , बड़ , पीपल जैसे वृक्ष लगाएं....आपने मालव धरती के सभी बेटे और बेटियों से आव्हान किया कि अपने अंचल ओर इस मालव धरती के प्राचीन गौरव के अनुरूप उसका श्रृंगार करे यही सच्चा धर्म और राष्ट्रीय दायित्व है.. "मालव रक्षा अनुष्ठान" मालवा के पर्यावरण की रक्षा का ये संकल्प रामपुरा नगर से प्रारम्भ करने का प्रयास कर रहा है...जिसमे आप सभी की सहभागिता परम् आवश्यक है।
