BREAKING NEWS :- BSNL एवं AIRTEL के नेटवर्क अक्सर आए दिन घंटो तक नदारद अथवा बंद रहते है उपभोक्ता परेशान !
गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट:- गांधीसागर के मोबाईल उपभोक्ताओ की विसंगती है कि BSNL एवं एयरटेल के नेटवर्क अक्सर आए दिन घंटो तक नदारद अथवा बंद रहते है , जिसके कारण उपभोक्ता के नेट पैक इस दौरान व्यर्थ जाते है यही नही अधिकांश समय तो दोनो नेटवर्क की स्पीड बहुत ही ज्यादा धीमी गति से कार्य करती है, जिसके कारण उपभोक्ता परेशान एवं हताश हो जाता है । यही नही उपभोक्ता के साथ शासकीय अर्दशासकीय विभाग जो कि नेटवर्किंग से जुड़े होने के कारण इनका कार्य प्रभावित होता है । वर्तमान मे आधारकार्ड, आयुष्मान, श्रमिक, जैसे कई योजनाओ को आनलाईन , परीक्षा, आवेदन आदि कार्य आनलाईन होने से आमजन भी परेशान होते है । इसका विपरीतअसर आनलाईन के व्यवसाय पर भी पड रहा है । गांधीसागर के आनलाईन कियोस्क सेन्टर के कुणाल सिंह खिंची, महीप परिहार, पंकज जेवडिया ने बताया कि नेटवर्क को स्लो स्पीड से कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे है कस्टमर अपने कार्य के लिए लम्बे समय तक परेशान होते रहते है। उपभोक्ता पूरन माटा, अनील गुप्ता , पंकज बबाना, दिलीप संघवी, सागर गेहलोत ने बताया कि नेटवर्क की लुकाछिपी खेल के पीछे कई घण्टो का नेटपैक व्यर्थ चला जाता है । पहले तय राशी मे एक महीने अथवा इससे अधिक का नेटपैक आता था जिसे इन कंपनियो ने धीरे धीरे दिन घटा दिये और ऊपर से स्लो स्पीड अथवा नेटवर्क बन्द होने से हम हमारे दिए गए शुल्क का पूरा उपयोग नही कर पाते है।
