BREAKING NEWS :- ग्राम पंचायत गांधीसागर मे लम्बे समय से आरक्षण के चलते लंबित चुनाव को लेकर लोगों मे कोतुहल का विषय था

BREAKING NEWS :- ग्राम पंचायत गांधीसागर मे लम्बे समय से आरक्षण के चलते लंबित चुनाव को लेकर लोगों मे कोतुहल का विषय

गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट:- हर वर्ग का व्यक्ति आरक्षण को लेकर प्रतिदिन समाचारपत्र, टेलीविजन, शोषल मिडिया, राजनैतिक विश्लेषक से दिलचस्पी ले रहा था । बुधवार २५ मई के नौतपा के पहले दिन आरक्षण घोषणा के दिन एक वर्ग ( obc) की घोषणा होते ही नोतपा मे लोगो के चेहरे खिल उठे तो अन्य वर्ग के लोग जो सपने सजोये हुए थे उनके चेहरे पर गर्मी सी मायूसी छा गई । खैर जो भी हो विगत लम्बे समय से राजनैतिक चौसर बिछाये गणितज्ञो के गणित बिगड गये । ओबीसी वर्ग की घोषणा से इस वर्ग के लोग अपने अपने पासे बिछाने मे लग गये है । इस वर्ग के मैदान मे किस्मत अजमाने के लिए उम्मीद्वारो मे माधुलाल गुर्जर, सूरजकरण गुर्जर, खुदीराम विश्वास, भावेश मंडल, रविन्द्र बर्मन, पंकज प्रजापति, प्रितीश सिंह, कृष्णपद , अशोक सोनी , हेमराज मीणा, मनीष परिहार, आदि सहित आधा दर्जन अन्य उम्मीद्वार इस रण मे अपनी किस्मत अजमाने के लिए प्रबल दावेदारी अजमा सकते है

और नया पुराने