BREAKING NEWS :- बुजुर्ग महिला को मारूती ने तेज गति लापरवाही व खतरनाक तरिके से मरी टक्कर पड़े ये खबर !
पूरन माटा की रिपोर्ट
फरियादी राजू पिता शोभाराम नायक उम्र 24 साल निवासी देवनगर नावली ने हमराह अपने काका गोकुल पिता वरदीलाल नायक निवासी नावली के थाना हाजिर आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मेरी दादी गीताबाई घर से बाड़े पर गाय भैंसो के चारा डालने जा रही थी तभी नावली पंचायत तरफ से एक सिल्वर कलर की मारूती ओमनी वेन का ड्रायवर उसकी वेन को तेज गति लापरवाही व खतरनाक तरिके से नावली बडौदिया आमरोड़ सार्वजनिक जगह पर चलाता हुआ आया व मेरी दादी गीताबाई को टक्कर मार दी जिससे मेरी दादी नीचे गिर गई उसके नाक व कान में से खून आने लगा व मारूती वेन पलटी खा गई जिसमें ड्रायवर व दो अन्य व्यक्ति बैठे थे जो बाहर निकले तीनों के मुंह से शराब की बहुत अधिक बदबू आ रही थी, तीनो शराब के नशे में धुत थे। वेन के ड्रायवर से नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ सोन् पिता त्रिलोकचंद नामदेव उम्र 39 साल निवासी छिपा मोहल्ला भानपुरा का होना बताया वेन में पिछे बैठे व्यक्तियों के नाम पुछते एक ने अपना नाम होकमसिंह पिता गुमानसिंह सौधिंया राजपूत निवासी रातागुराड़िया थाना भानपुरा व दुसरे ने लालसिंह पिता श्यामसिंह चौहान निवासी हरनावदा थाना भानपुरा का होना बताया। मौके पर सांवरलाल पिता गोमाजी बंजारा, लक्ष्मण पिता बाबू बंजारा, राजू उर्फ राजेन्द्रसिंह बना. पप्प पिता मोहनलाल भट्ट निवासीगण नावली थे जिन्होने घटना देखी फिर मैंने 100 नंबर गाड़ी पर फोने लगाया मौके पर आयी मेरी दादी गीताबाई, डायवर सोन उर्फ प्रटीप होकमसिंह व लालसिंह को ईलाज के लिये अस्पताल ले गई। मेरी दादी के ज्यादा चोंट होने से डाक्टर साहब ने उसे झालावाड़ रेफर कर दिया मेरे पिताजी शोभाराम मेरी दादी का ईलाज कराने झालावाड अस्पताल गये है मैं मेरे मामा गोमा को लेकर थाने रिपोर्ट करने आया है। रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही की जाये। रिपोर्ट मेरे कहे अनुसार लिखी बाद हस्ताक्षर किये। 279, 337 भादवि 184, 185 एमव्ही एक्ट