BREAKING NEWS:- खेत पर फसल को पानी पिलाने गई 50 वर्षीय महिला विद्युत तारों के संपर्क में आने से मौत पड़े ये खबर !
रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ गांव चिकली मैं खेत पर फसल को पानी पिलाने गई 50 वर्षीय महिला विद्युत तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई मिली जानकारी एवं परिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक सूपा बाई पति धुरा लाल जाती बंजारा उम्र 50 वर्ष स्वयं की खेत फसल को पानी पिलाने गई थी परंतु मोटर चालू करते वक्त विद्युत तारों के संपर्क में आने से मौके पर ही उक्त महिला की मौत हो गई जैसे ही परिजनों को सूचना मिली उन्होंने तुरंत दूरभाष के माध्यम से रामपुरा थाना को सूचना किया रामपुरा थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा हॉस्पिटल भिजवाया जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा