BREAKING NEWS कंजार्डा के पास नवलपुरा के मुख्य मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर अंदर जंगलों में एक बुजुर्ग की लाश मिली कंजार्डा पुलिस जुटी जांच, में परिजनों से की पूछताछ, तो हुआ बड़ा खुलासा,पढ़े खबर !

BREAKING NEWS  कंजार्डा के पास नवलपुरा के मुख्य मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर अंदर जंगलों में एक बुजुर्ग की लाश मिली कंजार्डा पुलिस जुटी  जांच, में परिजनों से की पूछताछ, तो हुआ बड़ा खुलासा,पढ़े खबर !

नीमच। जिले के कंजार्डा गांव  के समीप करीब 15 किलोंमीटर अंदर जगंल है नवलपुरा के मुख्य मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर अंदर जंगलों में एक बुजुर्ग की लाश मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, बाद में सूचना मिलते ही कंजार्डा पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू की। घटनाक्रम शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे का नीमच जिले की कंजार्डा चौकी के ग्राम नवलपुरा का बताया जा रहा है। ग्राम नवलपुरा के मुख्य मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर अंदर जंगलों में एक बुजुर्ग की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही कंजार्डा चौकी प्रभारी हर्षित सावरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और मामले की जांच शुरू की।  चौकी प्रभारी हर्षिता सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, जांच में मृतक की पहचान लक्ष्मीनारायण पिता रामनारायण सुथार 75 का है, शिनाख्ती के बाद पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि, बुजुर्ग अपने घर से साइकिल लेकर निकले थे, और मंदिर तीन से चार दिन धार्मिक स्थल घूमने की बात कहीं थी। उन्होंने बताया कि करीब 15 किलोंमीटर अंदर जगंल है। संभवतः भूख प्यास से उनकी मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मौका पंचनामा तैयार किया, और पीएम के लिए शव को मनासा अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। हालांकि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। 

और नया पुराने