BREAKING NEWS :- थाना गांधीसागर पुलिस व्दारा रुपयो को डबल करने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।
गांधी सागर से पूरण माटा की रिपोर्ट:-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) के व्दारा चलाये जा रहे सुदखोर,धोखाधडी एवं रुपये डबल करने का झासा देकर रुपये ऐठने वाले व्यक्तियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभीयान मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ जिला मंदसौर श्री महेन्द्र तारणेकर व श्री फुलसिंह परस्ते एस.डी.ओ.पी महोदय गरोठ जिला मंदसौर के निर्देशन मे थाना गांधीसागर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना गांधीसागर पर आवेदक रुघनाथ पिता छोटु जी गुर्जर नि. नावली, गोपाल पिता छोटु गीर नि. नावली, मुकेश पिता पुरीलाल गीर नि. भवानी मंडी, जगदीश पिता नारायण पुरी नि. पिडावा व अन्य 05 अवादेकगणों व्दारा अनावेदक राजु पिता हीरालाल गीर गोस्वामी नि. नावली के विरुध्द उनसे रुपये डबल करने का झांसा देकर रुपये लेकर वापस नही करने संबंध मे वरिष्ठ कार्यालय को आवेदको व्दारा आवेदन दिया गया था, जो जाँच हेतु थाना गांधीसागर पर प्राप्त हुए। आवेदन पत्रों की जाँच के दौरान आवेदकगणों के व अन्य साक्षियों के कथन लिये गये एवं दस्तावेज एकत्रित किये गये । दौराने जाँच पाया गया कि अनावेदक राजु पिता हीरालाल व्दारा अनावेदकों को राजू गेम बिजनेस चलाने का बोल कर बिजनेस मे रुपये डबल करने का झांसा देकर उक्त सभी आवेदकगणो से कुल 945000/- (नौ लाख पैतालिस हजार रुपये) की राशी प्राप्त की तथा कुछ समय बाद रुपये डबल कर वापस देने की बोला किन्तु समयावधि पश्चात भी अनावेदक राजु व्दारा आवेदकगणो को किसी भी प्रकार की कोई राशी नही लोटाई गई । जो उक्त आवेदन पत्रों जाँच मे अनावेदक व्दारा की गई धोखाधडी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना गांधीसागर पर अप.क्र. 42/2022 धारा 420 भादवि का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राजु पिता हीरालाल गीर गोस्वामी उम्र 22 वर्ष नि. नावली को गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी का जेल वारंट बनाया जिस पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
राजु पिता हीरालाल गीर गोस्वामी उम्र 22 वर्ष नि. नावली थाना गांधीसागर जिला मदंसौर (म.प्र.)
सराहनिय कार्य - उनि लाखनसिह राजपुत,आर. 552 राजकुमार भट्ट,आर. 561 विकास बोरासी,आर. 297 धनराज गुर्जर,आर. 667 तरुण मांढरे
अपील – आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी व्यक्ति व्दारा रुपये डबल करने के प्रलोभन मे आने से बचें, तथा अपना पैसा सुरक्षित रखे , इस प्रकार की कोई हरकत करता है पैसे डबल ,फ्राड ,सुदख़ोरी, ब्याजखोरी करता है तो नजदीकी थाने पर तुरंत सूचना दे।
