BREAKING NEWS :- रामपरा पलिस को मिली सफलता नाबालिग को किया महाराष्ट्र से दस्तियाब
जिला नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदरसिंह कनेश, एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में उनि गजेन्द्रसिंह चौहान थाना प्रभारी रामपुरा के नेतृत्व में रामपुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.06.22 को चन्द्रपुरा निवासी अपहर्ता को मुखबीर सूचना व सायबर सेल की मदद से महाराष्ट्र से किया दस्तियाब ।
विवरण:- दिनांक 10.04.2022 को चन्द्रपुरा निवासी पिडित फरियादी ने थाना रामपुरा आकर सूचना दी कि मेरी लड़की जिसकी उम्र 15 वर्ष है जो दिनांक 04.04.2022 को शाम को घर आया तो मेरि पत्नी ने मुझे बताया कि लड़की दोपहर 02.00 बजे घर से लेट्रिन जाने का बोलकर गई थी जो वापस लोटकर नही आई में तथा मेरी पत्नी ने लड़की की तलाश आस पास क्षेत्र व रिश्तेदारी में की लेकिन लडकी का कही पता नही चला । बाद फरियादी की उक्त सूचना पर अप.क्रं.74/2022 कायम कर जांच में लिया गया। थाना प्रभारी रामपुरा द्वारा अपहर्ता नाबालिग की तलाश हेतु टीम गठीत की गई, रामपुरा पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत व तत्परता दिखाते हये मुखबीर सूचना के आधार पर सम्भावित स्थानों पर तलाश शरू कर दी। दिनांक 26/06/2022 को मुखबिर सूचना व सायबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने सघनता से तलाश शुरू करने पर अपहर्ता नाबालिग को महाराष्ट्र से दस्तियाब किया गया । ।
सराहनीय कार्य:- उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, सउनि राधेश्याम मीणा, सउनि अब्दुल अलीम आर.369 सुरेन्द्र सिंह, आर.370 अर्जुन डामोर, आर.519 अनिल भगोरा म.आर 629 मानसी गुप्ता व म.आर.623 ममता थाना रामपुरा व प्र.आर.प्रदीप शिंदे , आर लाखनसिंह सायबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही।
