BREAKING NEWS:_ रामपुरा पुलिस द्वारा लापता व्यपृहता को आरोपी रवि भौई के कब्जे से मंदसौर से किया दस्तयाब !

BREAKING NEWS:_ रामपुरा पुलिस द्वारा लापता व्यपृहता को आरोपी रवि भौई के कब्जे से मंदसौर से किया दस्तयाब !

पुलिस मुख्यालय भोपाल से गुम बालक बालिकाओं की बरामदगी संबंधी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदरसिंह कनेश, एसडीओपी सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गजेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में काफी प्रयास व मशक्कत के बाद सूझ बूझ से रामपुरा पुलिस टीम द्वारा लापता व्यपहता को आरोपी रवि भौई के कब्जे से किया दस्तयाब । घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 19.05.2022 को फरियादिया द्वारा उसकी नाबालिक लड़की के अपहरण संबंधी रिपोर्ट करने पर थाना रामपुरा पर अपराध क्र.102/2022 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के संदेही व्यक्तियों से लगातार पुछताछ की गई दौराने पतारसी गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर व्यपृहता की पतारसी हेतू पुलिस टीम को ग्राम उरई जिला जालोन उत्तरप्रदेश रवाना किया गया जंहा स्थानीय पुलिस की मदद से व्यपृहता की पतारसी करते व्यपृहता उक्त स्थान पर नहीं मिली । इसी बीच संदेही रवि भौई व व्यपृहता की उज्जैन में होने की पुख्ता खबर मिलने पर पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताये स्थान उज्जैन पहची जंहा संदेही, व्यपृहता को लेकर फरार हो चूका था । बाद प्राप्त मुखबीर सूचना एवं विशेष तकनिक का उपयोग कर सायबर सेल की मदद से व्यपृहता व संदेही का पता चलने पर व्यपृहता को आरोपी के कब्जे से बस स्टेण्ड मंदसौर से किया दस्तयाब | व्यपृहता के कथन लेते व्यपृहता ने बताया कि आरोपी उसे उसके दो दोस्त दीपू उर्फ दीपक पिता मुकेश बैरागी निवासी बड़ा तालाब रामपुरा व गोल्डी उर्फ संदीप पिता मुकेश माली निवासी श्रीपुरा रामपुरा की मदद से बहला फुसलाकर कार से पहले मंदसौर ले गया बाद वहा से आरोपी रवि भौई, नाबालिक लडकी को उज्जैन लेकर गया जंहा आरोपी ने व्यपृहता की मर्जी के खिलाफ जबरजस्ती उसका बलात्कार किया । प्रकरण में व्यपृहता के कथन के आधार पर धारा 363,366,376(2)(एन), 376(3),342,109,201 भादवि एवं 5(एल)/6, 3(2)/4, 17 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी रवि पिता मदनलाल भौई निवासी भानपुरा दरवाजा रामपुरा व इसके सहयोगी दोस्त दीपू उर्फ दीपक पिता मुकेश बैरागी निवासी बड़ा तालाब रामपुरा व गोल्डी उर्फ संदीप पिता मुकेश माली निवासी श्रीपुरा रामपुरा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार जप्त कर आरोपीयों को न्यायालय मनासा पेश किया गया जंहा माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी रवि पिता मदनलाल भौई को पुलिस रिमाण्ड पर दिया व सहयोगी आरोपी दीपू उर्फ दीपक पिता मुकेश बैरागी निवासी बड़ा तालाब रामपुरा व गोल्डी उर्फ संदीप पिता मुकेश माली निवासी श्रीपुरा रामपुरा को जेल दाखिल करने के आदेश दिये । सराहनीय कार्य - उनि गजेन्द्रसिंह चौहान, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आर.18 मनोजसिंह चौहान, प्र.आर.105 कृष्णा यादव, आर.474 तेजकरण जोशी, आर.68 कारूलाल जाट, आर.486 दीपक परमार आर.358 विजयसिंह, म.आर.629 मानसी गुप्ता व प्र.आर. प्रदीप शिंदे, आर. लाखनसिंह, आर. कुलदीप सायबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही।


और नया पुराने