BREAKING NEWS:- प्रदेश भाजपा संंगठन द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए भाजपा अधिकृत प्रत्याशियो के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे निम्न कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है पड़े ये खबर !
रामपुरा भारतीय जनता पार्टी में जारी विद्रोह टिकट वितरण के बाद से ही थमने का नाम नहीं ले रहा है भाजपा द्वारा जारी पूरे जिले में अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद जहां जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर अवसर वादियों को टिकट दिए गए उसके बाद जमीनी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपना वर्चस्व साबित करने के लिए निर्दलीय के तौर पर प्रत्याशियों का फॉर्म भर कर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं एवं कहीं ना कहीं ऐसे लोगों की कार्य कौशल की वजह से संभावित अधिकृत प्रत्याशियों को हार गया जमानत जप्त होने का खतरा नजर आने लगा है उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी नित नए समीकरण बैठा कर किसी भी तरह विजयश्री हासिल करना चाहती है अभी कुछ दिवस पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा पत्र जारी किया गया था कि 30 तारीख तक निर्दलीय प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दे दे उसके बाद आज जारी सूची में जिले भर सहित रामपुरा में भी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई की गई है इनमें अधिकतर लोग जमीनी होकर तीन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं एक भाजपा कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष एवं अलपसखयंक मंडल अध्यक्ष भी शामिल है ऐसे लोगों की उपेक्षा करना भारतीय जनता पार्टी को महंगा साबित हो सकता है क्योंकि यह सभी लोग जमीनी होकर कार्यकर्ताओं को भी अच्छी पकड़ रखते हैं अब यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा पर कुल मिलाकर देखा जाए तो परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल बिल्कुल नजर नहीं आ रही है रामपुरा नगर में चर्चा का विषय है कि इस बार चार से पांच निर्दलीय निर्वाचित होकर नगर परिषद में पार्षद के तौर पर जाएंगे ऐसी स्थिति में भाजपा द्वारा लिया गया निर्णय कहीं भाजपा के लिए महंगा साबित ना हो जाए
