BREAKING NEWS:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वी पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई !
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वी पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवम उनके बताए आदर्शो और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया, एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रामपुरा नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता,समाजसेवी श्री प्रकाश जी घोटा, रामपुरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजयराज सिंह चंद्रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर भाई मजावदिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप सोनी, डॉक्टर यशवंत जी पवार,वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस नेता श्री रियाज भाई मंसूरी, नईम बेग,अकबर भाई सय्यद,रफीक भाई कुतुब,जुल्फिकार भाई अंसारी,विनय चौधरी,रामकरण सूर्यवंशी,श्याम भाई पवार,गुड्डू भाई पंवार,अंकित ओझा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
