BREAKING NEWS -सरस्वती शिशु मंदिर बैंसला में आज मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

BREAKING NEWS -सरस्वती शिशु मंदिर बैंसला में आज मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

सरस्वती शिशु मंदिर बैंसला में आज मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नरोत्तम जी शर्मा भागवत कथा वाचक कुंडला ,श्री मंगल सिंह जी चंद्रावत जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा, श्री पूरा लाल जी रावत संयोजक महोदय, संकुल अध्यक्ष महोदय श्री भेरूलाल जी रावत ,श्री नंदकिशोर जी प्रजापति ,श्री अमर जी रावत, श्री पवन जी रावत ,श्री शंकर लाल जी चारण युवा एकता शक्ति संगठन अध्यक्ष, प्रकाश रत्नावत सरपंच प्रतिनिधि बरवाड़िया , श्री अशोक जी मीणा, श्री भागीरथ जी गुरु  और गणमान्य नागरिक समस्त विद्यालय के विभाग बंधु उपस्थित रहे।

शानदार आयोजन का शुभारंभ सम्मानीय अतिथियों के द्वारा गौ माता की पूजा कर एवं विद्या की देवी मां सरस्वती ,श्री ओम और भारत माता की पूजा कर वंदना कर किया गया ।

 सरस्वती शिशु मंदिर में किस प्रकार शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को प्रदान किया जाता है इस प्रकार के अमृत वचनों से श्री नरोत्तम जी ने एक शानदार उद्बोधन दिया , उपस्थित भैया बहनों ने अपने माता-पिता के चरणो में पूजा अर्चना कर आरती की गई और आशीर्वाद लिया

कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश जी धनगर प्रधानाचार्य और श्री सुरेश जी चौबे प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रकट पूर्व आचार्य व सरपंच प्रतिनिधि अमर रावत के द्वारा किया गया

और नया पुराने