BREAKING NEWS:-68 वर्षीय सैफुद्दीन भाई शाजापुर वाले आज रामपुरा पहुंचे, जहां लोगो ने इनको अनोखे अंदाज में देखकर स्वागत किया पड़े ये खबर!
आज दिनाँक के विशेष अभियान में 8 साल से स्कूटर यात्रा कर देश में स्वच्छता जागरूकता भ्रमण पर निकले भोपाल के 68 वर्षीय सैफुद्दीन भाई शाजापुर वाले आज रामपुरा पहुंचे, जहां लोगो ने इनको अनोखे अंदाज में देखकर स्वागत किया। निजी खर्च निःस्वार्थ भाव से स्वच्छता जागरुकता संदेश दे रहे सैफुद्दीन भाई 500 से अधिक शहरों में घूम चुके है । जहां कचरा प्लास्टिक और कूड़ा दिखा झाड़ू लेकर शुरू हो जाते है। गले मे झाड़ू स्केल व विसिल और कचरा के स्त्रोत पर पृथक्कीकरण के संदेश से लिखे हुए कपड़े पहने और दोनो साइड में कपड़े का झोला लेकर देश भृमण पर निकले है। इनके अद्भुत रूप और सकारात्मक स्वच्छता परिभाषा संदेश से आम नागरिक मोहित हो रहे हैं। इनका अनोखा स्वच्छता जागरूकता कार्य को देखकर आज बौहरा समाज और नगर परिषद कार्यालय रामपुरा द्वारा इनका सम्मान समारोह कार्यक्रम लालबाग सार्वजनिक स्थान पर आयोजित किया, श्री सैफुद्दीन भाई का शाल श्रीफल एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, बोहरा समाज, स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर श्री डॉ काईद जोहर साहब, निकाय स्टॉप, गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे। इसके बाद वार्ड नंबर 8 में इनकी उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। बिना स्वार्थ के देश में स्वच्छता जागरूकता सेवा देने के लिए इन्हें दिल से सलाम।
#Swachhsurvekshan2023
#SwachhBhartMishan
*आओ एक कदम हम भी बढ़ाएं इनके योगदान में हम भी जुड़ जाएं।*
*ना फैलाएं कूड़ा कचरा*
*स्वच्छ बनाइए शहर अपना*
*बढ़ते कदम स्वच्छता की ओर।*
