BREAKING NEWS:-मजीरिया में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन ,ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मजीरिया मंडल का मंडल पथ संचलन घोष की धुन पर मजीरिया ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकला , संचलन का जगह जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया , पथ संचलन में मजिरिया मंडल के ग्राम बरवाडिया , मगरदा , माताजीखेड़ी , जमालपुरा, सालरमाला , एवम मजीरिया ग्राम के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए , पथ संचलन में संघ के सह खंड कार्यवाह तरुण राठौर , खंड बौद्धिक प्रमुख एवम अल्पकालीन विस्तारक जितेंद्र चौहान , मंडल कार्यवाह रमेश गुर्जर उपखंड शारीरिक प्रमुख पिंटू कुशवाह , उपखंड बौद्धिक प्रमुख नीलेश गुर्जर , भारमल गुर्जर एवम अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे ।।
