BREAKING NEWS:-भाजपा नेता सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारीयो की ले रहे बैठक,सत्ता के दबाव मे काम कर रहे अधिकारी - राठौर जनता को जबरदस्ती लाने के लिए भाजपा नेता प्रशासन पर बना रहे
मनासा - सीएम शिवराजसिंह 27 को नीमच आ रहे है उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी बैठके ले रहे है। प्रदेश की सरकार के प्रति जनता मे खासी नाराजगी है। आएं दिन सरकार के खिलाफ कर्मचारी अधिकारी और अन्य संगठन सडको पर प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे मे भाजपा नेताओ को डर है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फैल नही हो जाएं इसको लेकर भाजपा नेता अधिकारीयो के साथ प्रशासन की बैठक लेकर जनता को लाने के लिए प्रेशर कर रहे है।भाजपा नेता सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासन पर दबाव की राजनीति कर रहे है।
यह आरोप कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने लगाते हुए कहा कि मनासा मे सीएम के दौरे को लेकर हुई प्रशासन की बैठक मे भाजपा नेता भी अधिकारीयो की बैठक ले रहे है। जबकि यह प्रशासन का काम है। भाजपा संगठन स्तर पर बैठक लेकर तैयारीयां करे। राठौर ने आरोप लगाया कि जनता का लगाव अब प्रदेश की शिवराज सरकार के प्रति नही रहा है। ऐसे मे कार्यक्रम फैल नही हो इसको लेकर भाजपा नेता प्रशासन पर दबाव बनाकर जनता को लाने के लिए प्रयास कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ बैठक लेने को लेकर दिनेश राठौर ने उच्च अधिकारीयो से शिकायत भी दर्ज करवाई।
