BREAKING NEWS :- स्टीमर मालिक पैसे की लालच में चंबल नदी में खेल रहे है मौत का खेल क्या जिम्मेदारों को इंतेजार है फिर से किसी अप्रिय घटना का पड़े ये खबर !
रामपुरा/नीमच(मप्र):- जिला नीमच एवं मंदसौर का संगम कराती एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील चंबल नदी में अनगिनत यात्री स्टीमर्स का संचालन किया जाता हैं जिसमें रामपुरा से खड़ावदा एवं चचोर से बालोदा मुख्यतः हैं जिनमें कई यात्रियों की भीड़ प्रतिदिन आवागमन करती हैं जहां बसों द्वारा यात्रा करने में यात्रियों को किराया राशि और समय अधिक लगते हैं वहीं इन यात्रियों को स्टीमर्स से आवागमन करने में समय और पैसो की बचत होती हैं इसका फायदा ये स्टीमर्स संचालक मनमाने तरीके से अनियमितता पूर्ण यात्रियों सहित मोटर सायकलो वाहनों लगेजो की भीड़ भर कर संचालन करते हैं यात्रियों को टिकट रसीद भी नही दी जाती एवं सुरक्षा सामग्री भी मुहैया नही कराई जाती हैं मौके पर कभी निरीक्षण अधिकारी दस्ता नही आने से स्टीमर्स संचालकों में भी बेखौफ दबंगता का आभास होता हैं ज्ञात हो की पूर्व में ऐसी ही लापरवाहिया कई दुर्घटनाओ में जनहानियो की वजह बन चुकी हैं शासन प्रशासन को चाहिए की इस गंभीर मामले की और ध्यान अग्रेषित करके दबंग स्टीमर्स संचालकों पर लगाम कसी जाएं उक्त मामले में जिम्मेदार आला अधिकारियों को संपर्क किया किंतु वे मीडिया के सवालों से बचते दिखाई दिए वहीं एक स्टीमर संचालक का कहना:-
