COLLAGE:-भारतीय संविधान का महत्व पर व्याख्यान आयोजित पड़े ये खबर !

COLLAGE:-भारतीय संविधान का महत्व पर व्याख्यान आयोजित पड़े ये खबर !

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में 74 वें गणतंत्र दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान दिनांक 24/01/2023 को माननीय प्राचार्य बलराम सोनी के निर्देशन में एवं वरिष्ठ प्राध्यापक श्री जेड एच बोहरा सर की अध्यक्षता में डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से आरंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक सुश्री रेनू ठाकुर द्वारा संविधान के महत्व विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिसमें मौलिक अधिकारों एवम कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो एम अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को महाविधालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री डी एस फिरोजिया द्वारा भी संबोधित किया गया तथा अंत में आभार प्रो आशीष सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवम छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी प्रदान की। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी महेश चांदना द्वारा प्रदान की गई।

और नया पुराने